Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर: 13 से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी शराब दुकानें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने विश...

यह भी पढ़ें :-

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। महोत्सव के मद्देनजर कलेक्टर अजीत वसंत ने आदेश जारी करते हुए रोपाखार क्षेत्र में संचालित विदेशी मदिरा दुकान को तीन दिनों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।



तीन दिन का शुष्क दिवस घोषित

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 13, 14 और 15 फरवरी को रोपाखार मैनपाट स्थित एफएल-1 घघ कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

इन तिथियों में मदिरा का विक्रय, परिवहन और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ और ‘छोटा तिब्बत’ के नाम से मशहूर मैनपाट में आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। यह आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

तीन दिनों तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

मैनपाट महोत्सव में लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

13 फरवरी: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा का प्रसिद्ध छऊ नृत्य।

14 फरवरी: लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार।

15 फरवरी: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर मुख्य आकर्षण रहेंगी। साथ ही रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव प्रस्तुति देंगे।

इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विकास प्रदर्शनी और एडवेंचर एक्टिविटी

महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां शासकीय योजनाओं और स्थानीय उत्पादों जैसे टाऊ और तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा।

पर्यटकों के लिए बोटिंग, साहसिक खेल, पारंपरिक दंगल सहित कई एडवेंचर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फूड जोन में सरगुजा के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकेगा।

मैनपाट के प्रमुख आकर्षण

अंबिकापुर से लगभग 75 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 3,781 फीट की ऊंचाई पर स्थित मैनपाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ा तिब्बती समुदाय निवास करता है, जहां का थाकपो शेडुप्लिंग मठ विशेष आकर्षण है।

जलजली (म्यूजिकल लैंड): दलदली जमीन जो कूदने पर स्पंज की तरह हिलती है।

उल्टा पानी: ढलान के विपरीत दिशा में बहता पानी, जो रहस्य बना हुआ है।

टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, मेहता पॉइंट, सरभंजा जलप्रपात जैसे अन्य दर्शनीय स्थल।

No comments