Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

महासमुंद सामूहिक आत्महत्या मामला: सीएम भूपेश बघेल ने दिए जांच के निर्देश, पति-पत्नि के बीच हुआ था विवाद Featured

महासमुंद सामूहिक आत्महत्या मामला: सीएम भूपेश बघेल ने दिए जांच के निर्देश, पति-पत्नि के बीच हुआ था विवाद Google

महासमुंद : बुधवार रात को महासमुंद इलाके में हुए सामूहिक आत्महत्या ने लोगो का दिल दहला दिया। इस घटना में एक महिला और उनकी पांच बेटियों के साथ ट्रेन से कट कर मौत होने जाने की खबर से दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। महासमुंद में महिला और उसकी 5 बेटियों का शव रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर दूर तक बिखरे मिले। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना आत्महत्या या दुर्घटना है लेकिन पुलिस दोनों पहलू पर जांच कर रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पूरी घटना की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। 

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पति शराब पीने का आदी है। पति से विवाद होने के बाद महिला ने आधी रात अपने पांच बेटियों के साथ घर छोड़ दिया था। महासमुंद जिला के ग्राम बेमचा इनका निवासी गांव है। शराबी पति बुधवार की रात को भी नशे की हालत में घर आया और इसी बात को लेकर पत्नि के साथ जमकर विवाद हुआ। विवाद के स्थिति के कारण वह महिला अपनी पांच बेटियों के साथ घर से निकल गई। लोगों ने गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतका का पति एक राइस मिल में काम करता है।
मृतकों की पहचान उमा साहू(45 वर्ष) और उनकी बेटियों अन्नपूर्णा(18 वर्ष), यशोदा(16 वर्ष), भूमिका(14 वर्ष), कुमकुम(12 वर्ष), और सबसे छोटी बेटी तुलसी(10 वर्ष) की बताई गई है।
 
सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1402910604533256195?s=20
 
इस दिल दहला देने वाली घटना पर सीएम भूपेश बघेल ने अपनी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला और पांच बच्चियों की मृत्यु की खबर बहुत ही दुखद है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरी घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
घटना आत्महत्या या दुर्घटना है इस पर भी संशय बना हुआ है। पुलिस दोनों पहलू को लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामलें को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखने पर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत होता है। शव 50 मीटर तक बिखरे पड़े मिले थे इस पर भी अंदाजा लगाया जा रहा है।

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 11 June 2021 11:50
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK

Related items