Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

बड़ी खबरः अरनपुर ब्लास्ट मामले में 7 नक्सली गिरफ्तार, 3 नाबालिग Featured

बोलता गांव डेस्क।।

 

रायपुर। अरनपुर नक्‍सली हमले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नक्‍सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। उल्‍लेखनीय है कि गत 26 अप्रैल को अरनपुर के आगे पेडका चौक के पास नक्‍सलियों ने पुलिस वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर द‍िया था। इसमें मौके पर ही दंतेवाड़ा पुलिस के दस सुरक्षाकर्मी एवं एक वाहन चालक शहीद हो गए थे।

 

गिरफ्तार नक्‍सलियों में बुधरा माड़वी पिता सन्नू माड़वी, निवासी पेड़का, जितेन्द्र मुचाकी पिता बोदा राम मुचाकी, निवासी तनेली, हिड़मा मड़काम पिता सोना मड़काम निवासी पेड़का और हिड़मा माड़वी पिता स्व गुड्डी निवासी पेड़का हैं।

 

 

ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपित प्रतिबंधित सीपीआई नक्सली संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(1 Vote)
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK