Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

छत्तीसगढ़: निलेश क्षीरसागर बने राज्य के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानें इस IAS के बारे में.. Featured

बोलता गांव डेस्क।।

रायपुर: सरकार की तरफ से नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम का ऐलान कर दिया गया हैं। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया हैं। (About IAS Nilesh Kumar Kshirsagar) आईएएस निलेश क्षीरसागर को नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया हैं। निलेश क्षीरसागर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूलतः महारष्ट्र के रहने वाले हैं।

 

बता दें कि आईएएस निलेश कुमार क्षीरसागर की सबसे पहली पोस्टिंग राजनांदगांव में हुई। बतौर कलेक्टर पहली पोस्टिंग जशपुर में हुई। वे इसके अलावा महासमुंद जिले के कलेक्टर भी रहे। निलेश क्षीरसागर अपने इन्नोवेटिव सोच और आइडिया के के लिए जाने जाते हैं। (About IAS Nilesh Kumar Kshirsagar) दूसरे अफसरों से अलग वे संगीत प्रेमी भी हैं। इसके अलावा उन्होंने जशपुर में पदस्थ रहते हुए पर्यटन, शिक्षा, चाय बागान ट्राइबल टूरिज्म के साथ स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी काम किया।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK