Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

Manoj Muntashir crossed the limits: भारत का अर्थ समझाते -समझाते , मनोज मुंतशिर लाँघ गये शब्दों की सीमाएं? Featured

भोपाल के रवींद्र भवन में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक योगदान’ विषय पर आयोजित विमर्श में हिस्सा लेने पहुंचे गीतकार मनोज मुंतशिर ने सैनिकों पर अपमानजनक टिप्पणी पर बात करते हुए उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा- विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है।


उन्होंने कहा- हमें बहुत दुख होता है जब एक ग़ैरज़िम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिकों को चीन के सैनिक पीट रहे हैं। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कोई कैसे कर सकता है? लेकिन मैं उसे क्या दोष दूँ। मैंने चाणक्य को पढ़ा है। उनका स्टेटमेंट कोट कर रहा हूँ। उन्होंने कहा है कि विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता है। प्रॉब्लम DNA का है।

बयान पर कांग्रेस हमलावर

https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/1605081795254292481?s=20&t=U-VGYecYM6K6xpaR5YXZ1g

https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1605090057907408896?s=20&t=U-VGYecYM6K6xpaR5YXZ1g

भारत का अर्थ समझाया

भारत का मतलब समझाते हुए मुंतशिर ने कहा कि यह दो शब्दों से मिलकर बना है। ‘भा’ और ‘रत’। भा का मतलब संस्कृत में प्रकाश और रत का मतलब जुटा हुआ। यानी जो प्रकाश की खोज में निरंतर जुटा हुआ है वो भारत है।


दरअसल, राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया था कि चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।


उन्होंने यह कहा था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और 'अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है।


उन्होंने  आगे कहा, ‘‘बात को हिन्दुस्तान की सरकार सुनना नहीं चाहती है..मगर उनकी (चीन) तैयारी चल रही है, तैयारी युद्ध की है.. तैयारी कोई घुसपैठ की नहीं है... तैयारी युद्ध की है।’’राहुल ने आगे कहा, ‘‘...अगर कोई भी इन बातों को समझता है..अगर आप उनके हथियारों का पैटर्न देख लें। वो क्या कर रहे हैं वहां पर .. वो युद्ध की तैयारी कर रहे हैं और हमारी सरकार उस बात को छुपाती है और उस बात को शायद स्वीकार नहीं कर पा रही है।’’


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Tuesday, 20 December 2022 14:05
BOLTA GAON DESK