छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने धर्मनगरी राजिम में आयोजित Rajim Kumbh Kalp के भव्य समापन अवसर पर भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वर...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने धर्मनगरी राजिम में आयोजित Rajim Kumbh Kalp के भव्य समापन अवसर पर भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री साय सर्वप्रथम प्राचीन एवं ऐतिहासिक Rajiv Lochan Temple पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री राजीव लोचन के श्रीचरणों में नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन तीर्थ सनातन आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है।
इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित Kuleshwar Nath Mahadev Temple पहुंचे, जहां उन्होंने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और लोक परंपराओं का विराट उत्सव है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
महानदी महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सागर
मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री महानदी तट पर आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और दीपों की पावन ज्योति से आलोकित वातावरण ने पूरे संगम क्षेत्र को दिव्य आभा से भर दिया। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धापूर्वक महानदी मैया की आरती उतारी और प्रदेश की निरंतर प्रगति, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव, विश्वास और समरसता को मजबूत करता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments