Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सनातन धर्म अपनाने वाले 543 नए अनुयायी, अनवर बने आदर्श"

   कोरबा। बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के चौथे दिन मंगलवार को 543 लोगों ने सनातन धर्म स्वीकार किया। बागेश्वर धाम के पंड...

यह भी पढ़ें :-

  

कोरबा। बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के चौथे दिन मंगलवार को 543 लोगों ने सनातन धर्म स्वीकार किया। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मौजदूगी में बेमेतरा के कोदवा निवासी मोहम्मद अनवर अली ने पत्नी हसीना, पुत्र सैफ अली और शमद खान के साथ सनातन धर्म अपनाया।

धीरेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल छिड़ककर विधि-विधान से तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और अनवर का नाम आदर्श दास रखा गया।

अनवर ने बताया कि बचपन से ही सनातन धर्म के प्रति जुड़ाव रहा है। हिंदू धर्म स्वेच्छा से स्वीकार किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब तक जीवित रहेंगे हिंदुओं को न बंटने, ना मिटने देंगे। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और एक-दूसरे के सहयोग की बात कही।

हनुमंत कथा आयोजन के अंतिम बुधवार को 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगाडीह निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने परिवार की परेशानियों को साझा किया। जब धीरेंद्र शास्त्री ने उनसे दरबार तक आने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा- वे साइकिल से पहुंचे हैं। यह सुनकर शास्त्री ने अपनी पोटली से 50 हजार रुपये उन्हें दिए।

No comments