Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

1 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योजनाओ की घोषणा Featured

 

1702525902 vishnu deo sai1 नवंबर राज्योत्सव के दिन प्रदेश में कई बड़ी योजनाओं की शुरूआत होने वाली है। इन सभी योजनाओं की घोषणा 1 नवंबर को मुख्यंमत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इन नई योजनाओं में श्रमिक, हेल्थ, फूड और शिक्षा पर फोकस दिया जा रहा है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इन योजनाओं को लेकर नवा रायपुर के मण्डल कार्यालय में संचालक मंडल की बैठक ली है। इस बैठक में सभी योजनाओं पर अनुमोदन हो गया है या कहे की एक तरह से स्वीकृति दे दी गई है।

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

इस बैठक में श्रमिकों और उनके परिवारजनों के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराएं जाने पर विस्तृत चर्चा हुई जिसके बाद इस योजना पर भी मुहर लग गई। स्वास्थ्य विभाग, ईएसआईसी से भी परीक्षण कराएं जाने का निर्णय लिया गया। इससे 26 लाख से अधिक श्रमिकों और उनके परिवारजनों को इसका फायदा मिलेगा।

 

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

प्रदेश सरकार ने शिक्षा पर जोर देते हुए श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की शुरूआत करने वाली है। इस योजना से श्रमिकों के बच्चे बड़े और प्राइवेट शिक्षण संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू की जाएगी।

 

श्रम अन्न योजना

मंडल की बैठक में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (1 November Rajyotsav will start schemes) ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिक सम्मेलन में घोषणा की थी कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना सभी जिलों में लागू होगी। तो इसे भी शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 5 रुपए में श्रमिकों को पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी।

 

नि:शुल्क कोचिंग योजना

मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना, रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आईआईटी, जेईई, नीट, सीए की परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग योजना की शुरुआत होगी। विभाग के उच्च अधिकारियों ने इन सभी योजनाओं की जानकारी श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को बैठक में विस्तृत रूप से दी है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 26 October 2024 12:37

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed