Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

टी-सीरीज के मालिक पर लगा बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज Featured

मुंबई: देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी के मालिक और जाने-माने प्रोड्यूसर भूषण कुमार पर 30 वर्षीय युवती ने यौन शोषण का आरोप में लगाया है। युवती का कहना है कि टी-सीरीज में काम दिलाने का  झांसा देकर उसके साथ यह अत्याचार हुआ है। जिसके खिलाफ पीड़िता ने मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376, 420, 506 के तहत श‍िकायत दर्ज कराई है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

युवती के आरोपों के मुताबिक काम दिलाने के नाम पर भूषण कुमार ने कथित तौर पर 2017 से अगस्त 2020 तक लड़की को प्रताड़ित किया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके साथ तीन अलग-अलग जगहों पर बलात्कार किया गया और इसके बारे में न बोलने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि भूषण कुमार ने उसकी तस्वीरों और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस अब भूषण कुमार से पूछताछ और बयान दर्ज कर सकती है।

इस मामले में अभी तक भूषण कुमार या टी-सीरीज की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि भूषण फिलहाल मुंबई में नहीं हैं।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 16 July 2021 14:14
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK