Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

जज्बे को सलाम: 80 की उम्र में महिला फुटपाथ पर बेच रही जूस, ताकि लोग भर सकें पेट Featured

चंडीगढ़: दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' की तरह सोशल मीडिया पर अमृतसर में रहने वाली 80 साल की एक बुुजुर्ग महिला की खूब चर्चा हो रही है, जो कि अपना घर चलाने के लिए सड़क पर जूस की दुकान चलाने को मज़बूर हैं.

@aarifshaah नाम के ट्वीटर यूजर ने बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह 80 साल की बुजुर्ग अमृतसर में एक दुकान चलाती हैं. जैसे-तैसे वो अपना पेट पालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. पिछले कुछ टाइम से वो कस्टमर्स की कमी से जूझ रही हैं. उनकी दुकान उप्पल न्यूरो हॉस्पिटल के नज़दीक रानी दा बाग में मौजूद है. प्लीज उनकी दुकान पर जाइए. उनकी मदद कीजिए, ताकि वो कुछ पैसे कमा सकें.

सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में बुजुर्ग महिला को जूस की छोटी सी दुकान में मौसमी का जूस बनाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के शुरुआती भाग में वो मौसमी छीलती नज़र आ रही हैं. इसके बाद वो उससे बने जूस को अपने कस्टमर्स तो आदरपूर्वक देती नज़र आ रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी सुनाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर दादी के इस वीडियो की खूब चर्चा है.

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">This 80 year old woman runs a stall in Amritsar. She is working hard in her old age to feed herself. She&#39;s struggling to have customers from sometime. Her stall is located at Rani Da Bagh, near Uppal Neuro Hospital. Please visit her stall, help her so that she can earn some money <a href="https://t.co/RTTTakRT9q">pic.twitter.com/RTTTakRT9q</a></p>&mdash; Aarif Shah (@aarifshaah) <a href="https://twitter.com/aarifshaah/status/1420239386235465734?ref_src=twsrc%5Etfw">July 28, 2021</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 30 July 2021 14:08
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK