Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

छत्तीसगढ़ की वो पंचायत जहाँ शत प्रतिशत पात्र लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन

 देश के अलग-अलग हिस्सों से खबरें आती रहती हैं कि लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं, या फिर कोरोना की जांच नहीं करा रहे है, लेकिन छत्तीसगढ़ की इन पंचायत ने भ्रम को झुठला दिया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की मदद से मुखिया और जागरूक ग्रामीणों ने शत प्रतिशत टीकाकारण करा लिया है

बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत नवागांव, रांक एवं बनियाडीह-


कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के  ग्राम पंचायत नवागांव, रांक एवं बनियाडीह के सभी पात्र लोगों ने कोरोना के टीके लगवा लिए हैं। इसके अलावा दस ग्राम पंचायतों में 95 प्रतिशत लोगों ने भी टीका लगवा लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने शत प्रतिशत टीकाकरण करवाकर अपने जागरूक होने का परिचय दे रहे हैं।

चाल्हा ग्राम हुआ पूर्ण टीकाकृत

धरमजयगढ़ से 35 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच एक छोटा सा गांव चाल्हा जहां सरपंच एवं सचिव के अथक परिश्रम एवं सकल्प से गांव के सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया है। चाल्हा गांव आज अन्य गांवों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया है। 

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष से ऊपर के शत प्रतिशत लोगों का हुआ टीकाकरण
 
      प्रदेश के नवगठित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के टीकाकरण के कुल लक्ष्य का 76.84 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है वहीं जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रथम टीकाकरण शत प्रतिशत किया जा चुका है। इसमें अमरपुर, बगरार, बंसीताल, बरवासन, चर्चेडी, चिचगोहना, परासी सहित करीब 50 ग्राम पंचायतों  ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

महासमुंद जिले के 210 ग्राम पंचायतो में 94 प्रतिशत लोगों को लगी वैक्सीन की प्रथम डोज

     टीकाकरण अभियान के तहत महासमुंद जिले की 210 ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष  उम्र से अधिक 93.84 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा हेतु वैक्सीन की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। जिले में कुल लक्षित 73 हजार 913 व्यक्तियों के विरूद्ध 69 हजार 359 लोगों को यह वैक्सीन लगायी जा चुकी है। 

कांकेर जिले की 127 ग्राम पंचायतों में 45 से ऊपर के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण

    कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश के कांकेर जिले की 127 ग्राम पंचायतों में 45 से अधिक उम्र के शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। 

राजनांदगांव की 428 ग्राम पंचायतों में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन की डोज

प्रदेश के राजनांदगांव जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 813 ग्राम पंचायतों में से 428 ग्राम पंचायतों में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है।

https://www.youtube.com/watch?v=HnpZD7rMI2A


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Wednesday, 12 May 2021 11:34

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed