Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14
Print this page

UPSC-2022 CG Breaking – UPSC-2020 में 4 IAS और 5 IPS मिले थे इस बार सिर्फ 3 का आंकड़ा Featured

बोलता गांव डेस्क।।

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2022 का परिणाम प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश की तुलना में निराशा जनक रहा है। विगत वर्षों की तुलना में भी चयनित प्रतिस्पर्धी की संख्या इस बार कमतर रही। यूपीएससी में पिछली बार चार आईएएस, पांच आईपीएस मिले थे, इस बार सिर्फ 3 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं।

 

यूपीएससी-2022 में छत्तीसगढ़ के तीन अभ्यर्थियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया था। इनमें कवर्धा के आकाश श्रीश्रीमाल, बिलासपुर से अभिषेक चतुर्वेदी,और दिव्या पंत हैं। आकाश 2020 में चयनित हुए थे। बताते हैं कि उस समय वे IPS के लिए सलेक्ट हुए थे और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर ही मिला। जबकि दिव्या पंत एनआईटी की केमिकल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट हैं। आकाश श्रीश्रीमाल को इस बार 267 और दिव्या पंत को 272 रैंक मिला है. ऐसी स्थिति में दोनों का चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए ही हुआ है। वहीँ अभिषेक का 179 रैंक है।

 

 

बता दें यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नतीजे घोषित किए। टॉप-10 में 6 महिलाएं, पहले 4 पायदान पर केवल महिलाएं। 180 आईएएस और 200 आईपीएस सहित 1022 सिविल अधिकारियों का चयन सूचि में नाम है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(0 votes)
BOLTA GAON DESK

Latest from BOLTA GAON DESK