Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बस में भिड़ंत, 14 लोगों की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल Featured

बोलता गांव डेस्क।।

गुवाहाटी। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को ले जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं, 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि बस का सफर सुबह तीन बजे शुरू हुआ था। रास्ते में ही कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

 

पुलिस ने कहा, ‘‘चार लेन राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक गलत दिशा से जोरहाट की ओर से आ रहा था, जबकि बस सही लेन में थी। सुबह कोहरा था और दोनों वाहन तेज गति में थे।’’

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक अफसर ने कहा कि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘असम के गोलाघाट में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

गोलाघाट में हुए सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। पीएमओ की तरफ से जारी एक पोस्ट में बताया गया कि इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय प्रशासन इस कठिन घड़ी में घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।

 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed