Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

  मौसम ने करवट ली: सुबह कोहरा; रात में पारा 25 तक बढ़ेगा, इसलिए ठंड कम छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। फिलहाल म...

यह भी पढ़ें :-

 

मौसम ने करवट ली:सुबह कोहरा; रात में पारा 25 तक बढ़ेगा, इसलिए ठंड कम

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में अगले एक-दो दिन यानी 25 अक्टूबर तक बढ़ोतरी होती रहेगी। इसलिए अभी रात में भी ठंड नहीं महसूस हो रही है। प्रदेश में मौसम शुष्क है। दिन का तापमान सभी जगह बढ़ा हुआ है।

रायपुर में पारा 33 डिग्री के आस-पास रहा है। यह सामान्य दो डिग्री अधिक है। इस वजह से दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। पेंड्रारोड में तापमान 15.2 डिग्री तक गिर गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। अंबिकापुर में 16.1 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री कम है। दुर्ग में 17 और राजनांदगांव में 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सामान्य से तीन और दो डिग्री कम है। रात के तापमान में वृद्धि जारी रहने की संभावना थी, लेकिन पश्चिम विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

बिलासपुर समेत कई शहरों में दिन का पारा ज्यादा
प्रदेश के अन्य शहरों में जैसे बिलासपुर, पेंड्रारोड, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच ही रहा है। सभी जगह पारा सामान्य से अधिक है, लेकिन रात के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान ज्यादा रहने तक ठंड में वृद्धि होने की संभावना कम ही है।

No comments