Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

18 जवानों का हत्यारा, मुठभेड़ में ढेर:मिनपा और भालेराव समेत कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

 जगदलपुर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को जवानों को एक बड़ी सफलता मिली ही। नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने मुठभेड़ में एक खूंखार नक्सली ...

यह भी पढ़ें :-

 जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को जवानों को एक बड़ी सफलता मिली ही। नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने मुठभेड़ में एक खूंखार नक्सली बस्ता भीमा को ढेर कर दिया है। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। भीमा मिनपा मुठभेड़ और भालेराव IED ब्लास्ट की घटना में शामिल था। मिनपा में 17 और भालेराव में 1 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 9 अन्य बड़ी घटनाओं में भी यह शामिल रहा है। सुकमा के SP सुनील शर्मा ने बताया कि, नक्सली के शव को बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्चिंग जारी है।


जानकारी के मुताबिक, DRG और कोबरा 201 बटालियन के जवान चिंतलनार थाना क्षेत्र के ताड़मेटला इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं इन्हीं जंगलों में नक्सली पहले से ही घात लगा कर बैठे हुए थे। जब सर्चिंग कर जवान शाम 7:30 बजे लौट रहे थे तो उस समय नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इधर, जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने खूंखार नक्सली मिलिशिया कमांडर को ढेर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए हैं। घटनास्थल से जवानों ने नक्सली का शव समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद की है। जवान अभी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। जब वे लौटेंगे तो और अधिक जानकारी मिल सकेगी।

No comments