Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

25 लोगों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी,16 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

राजनांदगांव- राजनांदगांव में एक पिकअप पलटने से उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। घायलों में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें राजनांद...

यह भी पढ़ें :-

राजनांदगांव- राजनांदगांव में एक पिकअप पलटने से उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। घायलों में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 25 लोग सवार होकर एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।



जोब पुलिस के मुताबिक जगरगुंडरा गांव से 25 लोग रविवार दोपहर सगाई समारोह में शामिल होने महाराष्ट्र के एक गांव जा रहे थे। गांव से कुछ दूर जाते ही एक मोड़ के पास ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया। तेज गति में अचानक वाहन मोड़ने से वह पलट गया। इससे गाड़ी में सवार कुछ लोग नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को छुरिया अस्पताल भिजवाया।

जोब पुलिस भी मौके पर पहुंची घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में 25 लोगों में 16 लोगों को चोंटे आई थीं। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। रेफर किए गए लोगों में एक वृद्ध की हालत नाजुक बताई जा रही है। सगाई समारोह में शामिल होने कुछ महिलाएं भी गईं थी। वह भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार थीं। इनमें से कुछ महिलाओं को भी चोंटे आई हैं। सभी महिलाओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।

No comments