Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

2 मजदूरों पर पिघलता लोहा गिरा, दर्दनाक मौत:रायपुर की मैटेलिक फैक्ट्री में भट्‌ठी फटी; इलेक्ट्रीशियन और हेल्पर ने दम तोड़ा

  रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के कपसदा में फॉर्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात फैक्ट्री की भट्ठी फटने से वहां काम कर ...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के कपसदा में फॉर्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात फैक्ट्री की भट्ठी फटने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। भट्‌ठी में पिघलता लोहा इन मजदूरों के ऊपर गिर गया था, जिससे दोनों की ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है, औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात के बाद यह हादसा हुआ। वहां भट्‌ठी फटने से पिघलता हुआ लोहा बाहर बह गया। वहां काम रहे इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार (48) और उनके हेल्पर भूपेंद्र पटेल (28) इस लोहे की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों के भी हादसे की चपेट में आने की खबर है। फैक्ट्री प्रबंधन ने अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

पुलिस भी इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं बोल रही है। पता चला है कि, हादसे में मारे गए इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार बिहार के निवासी थे। वहीं हेल्पर भूपेंद्र पटेल का घर मध्यप्रदेश के रीवा जिले में है। दोनों कुछ सालों से इस फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

No comments