Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया, :9479190167 पर महिलाएं करें शिकायत

रायपुर  रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम चौराहों, शहर के मुख्य बाजारों ...

यह भी पढ़ें :-

रायपुर 


रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम चौराहों, शहर के मुख्य बाजारों में गश्त कर रही हैं। गश्त करने वाली इस टीम को नाम दिया गया है पिंक गश्त। नए स्कूटर पर महिला पुलिस की टीम को महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने रवाना किया। इसके बाद टीम पंडरी, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, गोल बाजार जैसे हिस्सों में जाकर महिलाओं से मुलाकात कर रही है।

रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पिंक गश्त का उद्देश्य महिलाओं के लिए शहर में निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, पुलिस को आसानी से संपर्क करने के लिए प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताना है। हम मार्केट एरिया, शॉपिंग मॉल, गर्ल्स हॉस्टल, कॉलेज में जाकर पुलिस का हेल्पलाइन नंबर भी बता रहे हैं।

इस नंबर पर करें शिकायत

9479190167 नंबर पर महिलाएं अपने साथ किसी भी तरह की घटना की शिकायत बेझिझक कर सकती हैं। इस नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए भी पुलिस को मैसेज भेजा जा सकता है। शहर में पिंक गश्त के लिए कुल 15 टीमें गठित की गई हैं। जिसमें रायपुर पुलिस की कुल 152 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

No comments