Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

चाहर ने लगाई 95 मीटर लंबी सिक्स, देखकर हैरान रह गए कप्तान रोहित

कोलकाता - भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंत हो चुका है। भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस सीरीज में टीम इंडिया न...

यह भी पढ़ें :-



कोलकाता - भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंत हो चुका है। भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस सीरीज में टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों को उतारा था। टीम में वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, ईशान किशन और दीपक चाहर जैसे युवा खिलाड़ी थे। तीसरे मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी हुई जिसपर कप्तान रोहित शर्मा खुद को दीपक चाहर को सैल्यूट करने से नहीं रोक सके।

दरअसल भारतीय पारी के दौरान 19वें ओवर में 165 रन बन चुके थे। 19वें ओवर में हर्ष पटेल आउट हुए और दीपक चाहर क्रीज पर आए। दीपक को लोअर ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है। 20वें ओवर में एडम मिल्ने गेंदबाजी के लिए आए। उस वक्त स्ट्राइक पर दीपक चाहर ही थे। 

पहली गेंद पर चाहर ने चौका लगाया। दूसरे गेंद पर भी चाहर ने चौका लगाया। तीसरे गेंद पर उन्होंने दो रन लिए। चौथे गेंद पर मिल्ने ने एक गुड लेंथ गेंद फेंकी। इस पर दीपक चाहर ने 95 मीटर का छक्का लगा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर 180 के पार हो गया। इस छक्के को देख रोहित भी हैरान रह गए। वो खुद को दीपक चाहर को सैल्यूट करने से नहीं रोक सके। 

 इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने 19 रन बटोरे और स्कोर 184 तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मैच 73 रन से जीता और सीरीज पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया को अब 25 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।


No comments