Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

लालू प्रसाद यादव: एम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो की हालत स्थिर, तेज बुखार के बाद किया गया था भर्ती

नई दिल्ली तेज बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है। न्यूज एजेंसी एएनआई ...

यह भी पढ़ें :-

नई दिल्ली

तेज बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। लालू को शुक्रवार शाम को एम्स ले जाया गया था, जहां उन्हें अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एडमिट किया गया। डॉक्टरों ने जांच के लिए उनके खून का नमूना लिया था। फिलहाल अस्पताल प्रशासन को उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।


इससे पहले लालू अगस्त में रूटीन चेकअप के लिए भी दिल्ली के एम्स पहुंचे। वहीं लालू के एम्स अचानक पहुंचने से समर्थकों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन जब यह जानकारी मिली की वे रूटीन चेकअप के लिए यहां आएं हैं तो सभी ने राहत की सांस ली। लालू प्रसाद इस समय कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। हालांकि उन्होंने पिछले दिनों बताया था कि उनका स्वास्थ्य तेजी से ठीक हो रहा है।


No comments