Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

नई दिल्ली कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे है...

यह भी पढ़ें :-

नई दिल्ली


कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार पीके मिश्रा, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी मौजूद हैं। 

कोरोना की स्थिति का लेंगे जायजा 

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की समीक्षा करेंगे और टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए भी कुछ जरूरी निर्देश दे सकते हैं। 

जारी किया जा चुका है अलर्ट 

दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट के बीच कई देशों ने अपने-अपने देश की हवाई उड़ानों को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है। इस बीच भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है और नए वैरिएंट के खतरे से बचने के लिए दक्षिण अफ्रीकी देश से आने वाले यात्रियों का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा व डेल्टा प्लस से कई गुना ज्यादा संक्रामक है। 


No comments