Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आदर्श गौठान का निरीक्षण किया

रायपुर-वृंदावन गौठान का निरीक्षण छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आदर्श गौठान ...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर-वृंदावन गौठान का निरीक्षण छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में  निर्मित संरचनाओं एवं महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गेंदा फूल की खेती, सब्जी बाड़ी, मत्स्य पालन, फलदार वृक्ष, वृक्षारोपण, वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, बांस शिल्प कार्य, चारागाह के साथ स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए निर्मित शेड का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के  अनुरूप अंजोरा के गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया गया है। गौठान का नाम वृंदावन रखकर इस गौठान को वास्तविक मूर्तरूप दिया गया है।

    गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना यादव ने कहा कि अंजोरा गौठान ने अपनी मल्टीएक्टिविटी के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। शासन द्वारा आने वाले समय में गौठान में गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री एसके ओझा ने आदर्श वृंदावन गौठान अंजोरा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान गौठान समिति के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्य भी उपस्थित थीं।

No comments