Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दुर्ग में एक युवक ने महिला के पेट चाकू मारा

भिलाई दुर्ग में एक युवक ने महिला के पेट में सिर्फ इसलिए चाकू मार दिया, क्योंकि उसके बेटे ने शराब पीने के लिए रुपए देने से मना कर दिया था। इस...

यह भी पढ़ें :-

भिलाई

दुर्ग में एक युवक ने महिला के पेट में सिर्फ इसलिए चाकू मार दिया, क्योंकि उसके बेटे ने शराब पीने के लिए रुपए देने से मना कर दिया था। इस दौरान बीच बचाव करने आए महिला के पड़ोसी को भी चोटें आई हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी शुभम राजपूत को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 294, 307, 327 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।


खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना 26 नवम्बर की रात करीब 9.30 बजे की है। सन्यासी गली गौतम नगर निवासी दसमत कुर्रे अपने घर पर खाना खाकर सो रही थी। उसका बेटा राहुल टहलने निकाला था और घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे घर के पास ही शुभम राजपूत शराब के नशे में मिला। उसने राहुल को रोका और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इस पर राहुल ने उसे पैसे देने से मना किया और घर की ओर चल दिया।

इस दौरान शुभम भी उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गया। उसने राहुल के घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इससे राहुल की मां दसमत कुर्रे आई और जैसे ही उसने दरवाजा खोला शुभम ने उसेक पेट में चाकू मार दिया। इससे दसमत दर्द से चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी जावेद अली बीच बचाव करने पहुंचा। इस पर शुभम ने उसेक ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में जावेद को भी चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। शिकायत के बाद खुर्सीपार पुलिस ने छापेमारी करके रविवार शाम उसे गिरफ्तार किया।

No comments