Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ पंजाबी महिला मंडल ने मनाया दीपावली मिलन व रजत जयंती समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा महिला मंडल ने कोरोना काल की रफ्तार धीमी पडऩे के बाद एक निजी होटल में दीपावली मिलन और रजत जयंती समारोह मना...

यह भी पढ़ें :-

रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा महिला मंडल ने कोरोना काल की रफ्तार धीमी पडऩे के बाद एक निजी होटल में दीपावली मिलन और रजत जयंती समारोह मनाया। इस दौरान एक – दूसरे से मिलने के बाद महिलाओं ने खुशियां बांटी।


महिला मंडल की अध्यक्ष सुरेखा कुमार ने बताया कि महिला मंडल की ओर से कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की सुविधा के लिए आक्सीजन संयंत्र दिया गया और दशमेश सोसायटी को सेवा राशि प्रदान की गई। इस मौके पर वर्षभर की रिपोर्ट सचिव अलका मोदी ने प्रस्तुत की। मंच संचालन उर्मिला अरोरा ने किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष का सम्मान किया गया और भांगड़ा कर रजत जयंती मनाई गई।

No comments