Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP के मंत्री के बयान पर छत्तीसगढ़ में बवाल:महिलाओं ने की FIR की मांग

जांजगीर मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल साहू के सवर्ण महिलाओं पर दिए बयान के बाद छत्तीसगढ़ में भी बवाल मच गया है। यहां जांजगीर में महिलाओं ने ...

यह भी पढ़ें :-


जांजगीर

मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल साहू के सवर्ण महिलाओं पर दिए बयान के बाद छत्तीसगढ़ में भी बवाल मच गया है। यहां जांजगीर में महिलाओं ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा महिलाओं ने मंत्री का पुतला भी जलाया है। कुछ दिन पहले मंत्री बिसाहूलाल ने कहा था कि सवर्ण महिलाओं को कोठरी में बंद करके रखते हैं, उन्हें पकड़-पकड़कर बाहर निकालो।

रविवार को राजपूत क्षत्रिय समाज की महिलाएं और पुरुष कचहरी चौक में जमा हुए। उन्होंने मंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके लिए समाज के लोगों ने प्रशासन के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शन में बड़े संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थीं। महिलाओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। मंत्री के बयान को लेकर मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है।

इस बयान से मचा बवाल

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल साहू ने अपने भाषण में कहा था कि जितने बड़े-बड़े लोग हैं, ठाकुर-ठकार और दूसरे और बड़े लोग, वो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जितने धान काटने वाले, आंगन लीपने वाले, गोबर फेंकने का काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं।

उन्होंने कहा जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है, तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।

No comments