Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महिला अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने श्रीलंका को पांच-शून्‍य से हराया

नई दिल्ली। महिलाओं की अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। ढाका में भार...

यह भी पढ़ें :-



नई दिल्ली। महिलाओं की अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। ढाका में भारत की नीतू लिंडा ने दो गोल किए। संतोष, कारेन स्‍ट्रोसिओ और प्रियंका देवी ने एक-एक गोल दागे। भारत ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और दूसरे मिनट में ही संतोष के गोल की बदौलत बढ़त बना ली। 

नीतू लिंडा ने नौवें और 41वें मिनट में दो गोल किए, बाद में प्रियंका देवी ने 82वें मिनट में गोल दागकर भारत को 5-0 की जीत दिला दी। राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दो शीर्ष टीमें 22 दिसम्‍बर को फाइनल मैच खेलेंगी। सैफ अंडर-19 महिला चैम्पियनशिप का यह दूसरा संस्‍करण है। पहली प्रतियोगिता 2019 में भूटान में हुई थी और बंगलादेश इसमें विजेता रहा था। भारत तीसरें स्‍थान पर रहा था।

No comments