Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ के शिमला में पारा पहुंचा 1 डिग्री पर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकाप...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर के मैनपाट, सामरी पाट में तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया है। ​

तापमान में गिरावट होने से ओस की बूंदें जम गई। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के चलते फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। जिसे लेकर किसान एक बार फिर परेशान हो गए हैं।

राजधानी रायपुर के आउटर में भी हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को शहर के आउटर में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। इधर अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में तापमान 5 डि​ग्री के आसपास रहा। जशपुर जिले में आज सुबह तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। ठंड से पठारी क्षेत्रों में ओस की बर्फ की चादर नजर आई। जानकारी के अनुसार पंडरापाठ, महनई, नन्हेंसर, सन्ना समेत कई इलाकों में ओस की बूंदें जम गई।

प्रदेशभर में पड़ी कड़ाके की ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा है। जैसे रायपुर में 2020 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21 तारीख को 10.5 डिग्री तक गिरा था। इस साल 20 दिसंबर को 9.5 है।

No comments