Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

देश में ओमीक्रॉन के 200 मामले, यहां लगा नाईट कर्फ्यू…

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मंगलवार को इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई तो भारत में स...

यह भी पढ़ें :-



नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मंगलवार को इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई तो भारत में संक्रमितों की संख्या 200 पहुंच गई। यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए।

ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। क्रिसमस व नए साल में होने वाले जश्न पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को 31 ओमिक्रॉन संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यहां अब तक 54 लोग संक्रमित थे, जिसमें 31 लोगों का संक्रमण ठीक होने के बाद यहां सक्रिय मामलों की संख्या 23 रह गई है।

No comments