Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

इस जिले के चारो निकाय में 263 लोगों ने लिया नाम वापस…

रायपुर। जिले के चारो निकाय के लिए हो रहे चुनाव के लिए सोमवार को चारो निकाय से कुल 263 लोगों ने नाम वापस लिये इसके बाद अब चारों निकाय से कुल...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। जिले के चारो निकाय के लिए हो रहे चुनाव के लिए सोमवार को चारो निकाय से कुल 263 लोगों ने नाम वापस लिये इसके बाद अब चारों निकाय से कुल 720 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में है।

इस चुनाव में सबसे खास यह है कि एक ओर जहां कांग्रेस और भाजपा दोनेा ही पार्टियों में टिकिट के लिए घमासान मचा था, और टिकिट नही मिलने से बड़ी संख्या में लोग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है लेकिन वार्ड-19 में ऐसा वाक्या हो गया कि भाजपा से टिकिट मिलने और बी फार्म जमा होने के बाद अंतिम समय में भाजपा प्रत्याशी अजितेश ने चुनाव लडऩे से मना करते हुए।

अपना नाम वापस ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निगम में अंतिम दिन कुल 119, चरोदा निगम में 23,रिसाली निगम में 45 लोग, जामुल निगम में 5 लोगों ने नाम वापस ले लिया जबकि एक वार्ड उतई नगर पंचायत के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी ने भी नाम वापस नही लिया।

इसके कारण अब भिलाई के 70 वार्ड के लिए अब कुल 318 प्रत्याशी, चरोदा में 147 प्रत्याशी, रिसाली में 163 प्रत्याशी,जामुल में 87 प्रत्याशी और उतई नगर पंचायत के एक वार्ड के इस उपचुनाव में कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान है।

No comments