Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरिया में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, कवर्धा के चिल्फी घाटी में पारा 5 डिग्री पर

  रायपुर।  पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। रविवार को दिनभर ठिठुरन भरी ठंड रही। सबसे ज्यादा ठंड उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ रही है। कोरिया ...

यह भी पढ़ें :-


 रायपुर। पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। रविवार को दिनभर ठिठुरन भरी ठंड रही। सबसे ज्यादा ठंड उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ रही है। कोरिया में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कवर्धा के चिल्फी घाटी में पारा 5 डिग्री पर रहा। बस्तर संभाग में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां भी रात का पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है। अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में रात का पारा 6 डिग्री के करीब रहा। इधर, राजधानी रायपुर में भी रविवार को लोग दिन में भी अलाव ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। शाम ढलते ही चौक चौराहों व नुक्कड़ों पर लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा लेते दिखे।


No comments