Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

हवाई अड्डे पर 44 महिलाओं से बरामद हुआ नकली वीजा…

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को इमिग्रेशन अधिकारियों ने 44 महिलाओं को रोक दिया। ये सभी म...

यह भी पढ़ें :-


तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को इमिग्रेशन अधिकारियों ने 44 महिलाओं को रोक दिया। ये सभी महिलाएं तेलंगाना-आंध्रप्रदेश से थी और कुवैत जा रही थी।

इन सभी के पास से नकली वीजा और दस्तावेज थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन सभी महिलाओं को मुंबई के एक एजेंट ने कुवैत में नौकरी दिलाने का वादा किया था। एजेंट ने इन सभी महिलाओं से पैसे लेकर आंध्र प्रदेश के स्थानीय एजेंटो के साथ मिलकर नकली वीजा और दस्तावेज तैयार किए थे।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि एजेंट ने महिलाओं के लिए दो वीजा तैयार किए थे। एक वीजा इमिग्रेशन अधिकारियों को दिखाना था और दूसरा नौकरी का वीजा कुवैत में अधिकारियों को दिखाना था। एजेंट ने इसके बाद सभी महिलाओं के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टिकट भी बुक करवाए थे। हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने दस्तावेजों को नकली पाया और तुरंत ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सूचित किया।

सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद पाया कि ये सभी महिलाएं पीड़ित हैं और उन्हें जाने दिया। इस धोखाधड़ी के मामले की आगे की जांच की जा रही है।

No comments