Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

फिल्‍म ‘अयोध्‍या से मिथिला’ होगी बेहतरीन म्‍यूजिकल फिल्‍म : मुन्‍ना दुबे

मुंबई। बॉलीवुड म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मुन्‍ना दुबे ने साल 2022 में आ रही फिल्‍म ‘अयोध्‍या से मिथिला’ को एक शानदान म्‍यूजिक फिल्‍म बताया।  उन्‍...

यह भी पढ़ें :-



मुंबई। बॉलीवुड म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मुन्‍ना दुबे ने साल 2022 में आ रही फिल्‍म ‘अयोध्‍या से मिथिला’ को एक शानदान म्‍यूजिक फिल्‍म बताया।  उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म अपने आप में अनोखी होगी। अभी हाल ही में इस फिल्‍म का मुहूर्त हुआ है। फिल्‍म की शूटिंग अगले साल 25 फरवरी से होगी, लेकिन फिल्‍म को लेकर सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्‍म में गाने एक से बढ़ कर एक होने वाले हैं।

मुन्‍ना दुबे ने बताया कि फिल्‍म ‘अयोध्‍या से मिथिला’ का टायटल ट्रेक अभी हाल ही में मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने गाया है। उनके साथ हमने पहले भी काम किए हैं। हमारी जोड़ी काफी अच्‍छी बनती है। उनके साथ काम करके हर बार मजा आता है। इस फिल्‍म में भी उनकी आवाज से दर्शक खुद को मंत्रमुग्‍ध किये बिना नहीं रह पाएंगे। फिल्‍म के बांकी गाने भी बेहद सुरीले हैं। इस फिल्‍म की पटकथा जितनी मजबूत है, फिल्‍म का संगीत भी उतना ही स्‍ट्रांग है। इसलिए आप हमारी फिल्‍म और संगीत को जरूर प्‍यार व आशीर्वाद दीजिएगा।

आपको बता दें कि मुन्‍ना दुबे की इस फिल्‍म के  निर्माता – निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा हैं। लेखक ओम प्रकाश यादव हैं। फिल्‍म में कुणाल तिवारी मुख्‍य भूमिका में हैं।

No comments