Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बड़ी खबर : पूर्व सीएम रमन सिंह के भांजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर।   प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे सहित 10 अन्य लोगों के ख...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने ये एफआईआर खैरागढ़ चुनाव नतीजों के दौरान मतदान केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ धरना देने के तहत नामजद दर्ज की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर की लिखित शिकायत के बाद इस मामले में 2 अलग-अलग FIR शुक्रवार को खैरागढ़ थाने में दर्ज की गई है। इसमें एक FIR पुलिस की ओर से है।

बता दे कि खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी। 20 वार्डों वाली इस पालिका में 10 पर भाजपा को जीत मिली, जबकि 9 कांग्रेस के खाते में गईं। वहीं, वार्ड-4 में टाई हो गया। दोनों ही प्रत्याशियों को 387 वोट मिले। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ। उनकी मांग पर दोबारा गिनती हुई तो भाजपा उम्मीदवार कैलाश नागरे का एक वोट निरस्त हो गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित टांडिया को विजयी घोषित कर दिया गया।

इसके बाद खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव के मतगणना के दौरान विक्रांत सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। मतगणना स्थल में घुसकर तोड़फोड़ किया था। आरोप है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के साथ अन्य भाजपाई नारेबाजी करते हुए मतगणना केंद्र के अंदर घुस गए। उन्होंने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। मतदान केंद्र में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया।

No comments