Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

झाड़-फूंक ने ली मासूम की जान, बिच्छू ने मारा था डंक

जांजगीर-चांपा/रायपुर।  बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपारा में मंगलवार को झाड़-फूंक के चक्कर में 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। दरअसल बच्...

यह भी पढ़ें :-



जांजगीर-चांपा/रायपुर। बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपारा में मंगलवार को झाड़-फूंक के चक्कर में 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। दरअसल बच्ची को बिच्छू ने डंक मार दिया तो परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए बैगा गुनिया के पास झाड़फूंक के लिए ले गए।

मासूम को समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम डूमरपारा के संतोष बंजारे की 3 साल की बेटी संध्या मंगलवार शाम घर के बाहर अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इस दौरान बिच्छू ने उसे डंक मार दिया था।

No comments