Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मंत्री अकबर ने दिए धान के जल्द उठाव के निर्देश

कवर्धा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिड़ोरा के अध्यक्ष जगन्नाथ पटेल एवं संचालक मण्डल सदस्य नेतराम जंघेल ने कवर्धा के विधायक व कैबिनेट मंत्री म...

यह भी पढ़ें :-



कवर्धा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिड़ोरा के अध्यक्ष जगन्नाथ पटेल एवं संचालक मण्डल सदस्य नेतराम जंघेल ने कवर्धा के विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से राजधानी रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में भेंट की। उन्होंने समिति से धान के शीघ्र उठाव किए जाने की आवश्यकता बताई। 

उन्होंने मंत्री को बताया कि 1 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक 1147 किसानों द्वारा 46 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जो कि बफर लिमिट से कई गुना अधिक है। इसे देखते हुए धान के उठाव की स्थिति को और अधिक गति दिए जाने की जरूरत है। उनकी इस मांग पर मंत्री अकबर ने उपार्जन केन्द्र बिड़ोरा से धान का शीघ्र परिवहन कराने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 01 दिसम्बर से धान खरीदी चल रही है। प्रदेश में 105 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

No comments