Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

आयकर विभाग के निशाने पर आया एक और इत्र कारोबारी…

कन्नौज। यूपी में एक और इत्र कारोबारी आयकर विभाग के निशाने पर आ गया है। कन्नौज में आयकर विभाग ने व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी के ठिकानों पर छ...

यह भी पढ़ें :-



कन्नौज। यूपी में एक और इत्र कारोबारी आयकर विभाग के निशाने पर आ गया है। कन्नौज में आयकर विभाग ने व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी के ठिकानों पर छापा मारा है। वो समाजवादी पार्टी से एमएलसी भी हैं। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। छापा अभी जारी है।

पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। उनका घर भी पीयूष जैन के घर से कुछ ही दूरी पर है। वह लगातार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। पिछली बार भी विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था। टीम को क्लू की तलाश थी।

अखिलेश यादव आज कन्नौज के दौरे पर जाएंगे। उन्हें यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी है। बताया जा रहा है कि यहां पुष्पराज को भी आना था। माना जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश करीबियों के ठिकानों पर पड़ रहे छापों पर भी बयान देंगे।पम्पी जैन के नजदीकियों ने बताया कि जिस दिन कानपुर में पीयूष जैन के यहां छापा पड़ा था। उसके अगले दिन ही पम्पी जैन मुंबई रवाना हो गया था। क्योंकि, उसे पूरी शंका थी कि उसके यहां भी आईटी की टीम पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि मुंबई में पम्पी अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट से मिला है। चर्चा इस बात की भी है कि उसने अपनी जरूरी कागजों और नकदी से व्यवस्थित भी किया है।

No comments