Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मुख्यमंत्री ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाए जाने पर कहा...

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष के कैबिनेट के फैसले पर कहा कि आजकल वैसे भी ग्रेजुएशन करते-करते 21 ...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष के कैबिनेट के फैसले पर कहा कि आजकल वैसे भी ग्रेजुएशन करते-करते 21 साल हो जाता है। पोस्ट ग्रेजुएट करते-करते 23 से 25 वर्ष हो जाता है। आज के दौर में लड़कियों की शादी भी 25 से 30 वर्ष में हो रही है। समाज में और भी जो लोग हैं उसका भी ध्यान रखा जाए। ऐसे में बहुत से माता-पिता हैं जो कानूनी शिकंजे में आ सकते हैं। उनको पहले सामाजिक लोगों से रायशुमारी करके फैसले करना चाहिए। उन्होंने ये बाते गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा। सीएम बघेल ने कहा कि आज पूरा देश विजय दिवस के रूप में मना रहा है। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री के नेतृत्व काल में न केवल इतिहास रचने का बल्कि भूगोल बदलने का काम हुआ था। आज के ही दिन एक नया देश बांग्लादेश विश्व के मानचित्र पर उभरा। आज ही के दिन हमारे सैन्य अधिकारियों के सामने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने कहा कि इतिहास में इतना बड़ा आत्मसमर्पण कभी किसी देश के सामने नहीं किया था। ये सब इंदिरा गांधी को याद करते हुए भारत के उन महान सपूतों को और महान वीरों को भी नमन करने का अवसर है।


No comments