Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश कर सकती है दुनिया : बिल गेट्स

  नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन कई देशों में फैल चुका है। अमेरिका और यूके में तो ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। वही, भा...

यह भी पढ़ें :-




 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन कई देशों में फैल चुका है। अमेरिका और यूके में तो ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। वही, भारत में भी ओमिक्रोन के 200 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चिंता जाहिर की है। 

बिल गेट्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश कर सकती है क्योंकि इस वैरिएंट के परिणामस्वरूप दुनिया में अब तक सबसे खराब वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

बिल गेट्स ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अपनी ज्यादातर छुट्टियों के प्लान को कैंसल कर दिया है, क्योंकि उनके कई दोस्त इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, ओमिक्रोन किसी भी वायरस की तुलना में सबसे तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रोन के मामले जल्द ही सभी देशों में देखने को मिलेंगे।

No comments