Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पुष्पा' की पहले सोमवार की कमाई जानकर नहीं होगा यकीन...

फिल्मी वर्ल्ड। फिल्म पुष्पा द राइज ने पहले सोमवार को एक सरप्राइज दिया। आम तौर पर ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक शुरू होने पर फिल्मों के ब...

यह भी पढ़ें :-


फिल्मी वर्ल्ड। फिल्म पुष्पा द राइज ने पहले सोमवार को एक सरप्राइज दिया। आम तौर पर ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक शुरू होने पर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस में काफी गिरावट आती है।

मगर, फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले सोमवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन करके चौंका दिया। पुष्पा तेलुगु फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज की गयी है और आंकड़े बता रहे हैं कि हिंदी दर्शकों के बीच भी फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है।

17 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म ने 3.11 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 3.55 करोड़ और रविवार को 5.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले सोमवार का नेट कलेक्शन पहले शनिवार से भी अधिक है। पुष्पा के हिंदी वर्जन का चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 16.09 करोड़ हो गया है।

पुष्पा- द राइज, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है, जिसे तेलुगु के साथ पैन इंडिया रिलीज किया गया है। खासकर, हिंदी में फिल्म पहली बार रिलीज हुई है। पुष्पा सभी भाषाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। खासकर, मास दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेड जानकारों के मुताबिक फिल्म तमिलनाडु में हिट का दर्जा पा चुकी है। आने वाले वक्त में कई दक्षिण भारतीय फिल्में हिंदी में भी साथ-साथ रिलीज की जा रही हैं। हिंदी दर्शकों के बीच पुष्पा की कामयाबी के बाद इस ट्रेंड में तेजी आने की सम्भावना है।

सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

पुष्पा द राइज की परफॉर्मेंस सत्यमेव जयते 2, बंटी और बबली 2, मुंबई सागा जैसी फिल्मों के बेहतर रहा है। हालांकि, इस साल नवम्बर से पहले महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद रहने की वजह से कई फिल्मों के कलेक्शंस बुरी तरह प्रभावित रहे थे। 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र में पचास फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुलने के बाद हालात कुछ दुरुस्त हुए हैं।

No comments