Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

निकाय चुनाव: नगर पंचायत कोटा, भोपालपटनम, भैरमगढ और नरहरपुर में कांग्रेस

रायपु र । प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस का दबदबा सामने आ रहा है। ज्यादा तर स्थानाें पर कांग्रेस की जीत तय है। अब ...

यह भी पढ़ें :-



रायपु प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस का दबदबा सामने आ रहा है। ज्यादा तर स्थानाें पर कांग्रेस की जीत तय है। अब तक सुकमा जिले के कोंटा, बीजापुर के भोपालपट्टनम ओर, भैरमगढ़ माराे, नरहरपुर नगर पंचायताें पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। बीरगांव में अब तक पांच-पांच सीटें भाजपा और कांग्रेस ने जीती हैं। भाेपालपट्टनम में ताे कांग्रेस से सभी 15 सीटें जीत ली है। 

कोंटा नगर पंचायत के 15 में से 14 वार्डों में कांग्रेस, एक पर भाजपा, भैरमगढ़ में 10 वार्डों में कांग्रेस पांच जीती है। इस चुनाव में कोंटा के विधायक प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा व भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप की भी प्रतिष्ठा लगी थी। जिसमें लखमा ने बाजी मार ली है। इसी तरह बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी और भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी इस चुनाव में अपने दलों के प्रमुख रणनीतिकार थे, जिसमें मंडावी भारी पड़ गए हैं ।

बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगम पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में सेंट्रल वार रूम बनाया है, जहां से सभी निकायों के परिणाम पर नजर रखी जा रही है। 20 दिसंबर को हुए मतदान में 60 फीसद से ज्यादा चार लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। बीरगांव में अब तक के नतीजाें में पांच सीटाें पर कांग्रेस और एक जीत पर भाजपा जीती है। कांग्रेस काे वार्ड दाे, तीन, 26, 27 और 35 में जीत मिली है। जाेगी कांग्रेस ने भी 22 नंबर वार्ड में जीत से खाता खोला है।

No comments