Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़: ठंड में होगी बढ़ोतरी… फिर बदल रहा है मौसम का मिजाज…

रायपुर। इन दिनों प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है और उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा आ रही है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में पूर्व से हवा...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। इन दिनों प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है और उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा आ रही है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में पूर्व से हवा आ रही है। इसके चलते बुधवार को तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार नौ दिसंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार है। इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा विपरीत होने के कारण तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा विपरीत होने के कारण तापमान में विशेष गिरावट नहीं आ रही है।

जैसे-जैसे ठंड थोड़ी बढ़ती जा रही है। ऊलन बाजार में भी भीड़ दिखने लगी है। उपभोक्ता अपने मनपसंद शाल,स्वेटर, जैकेट की खरीदारी कर रहे है। ऊलन बाजार में इन दिनों 20 फीसद तक छूट दिया जा रहा है। कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों पर छूट दी जा रही है।



नई दिल्ली।

No comments