Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जब अचानक धान खरीदी केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल…

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल आज, गुरुवार को खैरागढ़ प्रवास पर थे, जब उन्होंने अचानक धान खरीदी केंद्र का निरिक्षण किया। अपने प्रवास के दौरान मुख्य...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल आज, गुरुवार को खैरागढ़ प्रवास पर थे, जब उन्होंने अचानक धान खरीदी केंद्र का निरिक्षण किया। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पवनतारा ग्राम के जालबांधा धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर किसान भी प्रफुल्लित हो गए। किसानों ने मुख्यमंत्री ने चर्चा की और खरीदी व्यवस्था के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने वहां धान की जांच भी की।

मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान ग्राम पेटी के किसान बिसउआ लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आये। श्रीमती त्रिवेणी वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज उन्होंने 55 कट्टा धान बेचा है। 

इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने दुर्ग जिले के भी ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित हैं

No comments