Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं : मरकाम

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। 

जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री  बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है। 

जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है। भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिये रास्ते खोले है।

No comments