Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बाबा गुरु घासीदास का संदेश आज भी प्रासंगिक : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर लालपुर धाम में आयोजित गुरु पर्व मेले में शामिल हुए। गुरु...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर लालपुर धाम में आयोजित गुरु पर्व मेले में शामिल हुए। गुरु पर्व मेला में उन्होंने लालपुर धाम में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम  गौटिया स्व. अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक है। राज्य सरकार उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य क्र रही है।

मुख्यमंत्री ने सभा में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments