Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कैबिनेट मंत्री के पीए की छुट्टी, जानें क्या है मामला…

रायपुर। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पीए की छुट्टी कर दी गई है। बुधवार को राज्य...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पीए की छुट्टी कर दी गई है। बुधवार को राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की निजी स्थापना में फेरबदल किया है। मंत्री के निज सचिव अजय सोनी की वहां से हटाकर उद्योग विभाग से केके राठौर को मंत्री का विशेष सहायक बनाकर तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक पिछले कुछ महीनों से स्कूल शिक्षा मंत्री के निजी स्टाफ पर भड़के हुए थे। अक्टूबर में ही कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने मंत्री और उनके स्टाफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन विधायक इसके खिलाफ लामबंद रहे।

No comments