Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पुलिस के समक्ष पेश

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर कथित तौर पर किसानों के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश ह...

यह भी पढ़ें :-



मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर कथित तौर पर किसानों के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुईं। अभिनेत्री के वकील ने यह जानकारी दी। कंगना ने किसानों के आंदोलन को कथित तौर पर एक अलगाववादी समूह से जोड़ा था। 

कंगना सुबह करीब 11 बजे खार थाने पहुंचीं। एक सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार थाने में कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कंगना के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने बताया कि अभिनेत्री मामले में अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंचीं। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। कंगना के वकील ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि वह 22 दिसंबर को खार पुलिस के समक्ष पेश होंगी। 

बुधवार को उनके वकील ने पेश होने के लिए दूसरी तारीख दिये जाने का अनुरोध किया था। मुंबई पुलिस ने इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि वह 25 जनवरी, 2022 तक कंगना को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार नहीं करेगी, जिसमें किसानों के विरोध प्रदर्शन को कथित तौर पर एक अलगाववादी समूह से जोड़ा गया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि इस मुद्दे में कंगना की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का बड़ा सवाल शामिल है और अदालत को उन्हें कुछ अंतरिम राहत देनी होगी। इसके बाद ही पुलिस ने यह बयान दिया था।

No comments