Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

एजाज पटेल ने रचा इतिहास ,बन गए हैं वे दुनिया के तीसरे गेंदबाज...

  मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज...

यह भी पढ़ें :-

 


मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया। एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए। इस तरह क्रिकेट इतिहास में यह कारनामा करने वाले वे दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले अनिल कुंबले और जिम लेकर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। खास बात यह है कि एजाज पटेल का जन्म मुंबई में ही हुआ है। वे परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए, वहां क्रिकेट खेला, राष्ट्रीय टीम में सिलेक्ट हुए और आज भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया। भारत की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई है।

भारत की पारी के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, जिन्होंने 150 रनों की पारी खेली। मयंक ने 311 गेंदों का सामना किया, 17 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके बाद अक्षर पटेल ने 52 रन और शुभभन गिल ने 44 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई बल्लेबाज असरदार पारी नहीं खेल पाया। कप्तान विराट कोहली के साथ ही चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्वीन खाता भी नहीं खोल पाए।


 

No comments