Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

संभागीय ठेकेदार संघ के अध्यक्ष ने कलेक्टर से की आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत

रायपुर/अंबिकापुर। सू चना के अधिकार अधिनियम के तहत काम करने वाले लोगों को ब्लेकमेलिंग करने का काम लंबे समय से चल रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता के...

यह भी पढ़ें :-


रायपुर/अंबिकापुर। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत काम करने वाले लोगों को ब्लेकमेलिंग करने का काम लंबे समय से चल रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता के नाम पर इन दनों कुछ पढ़े—लिखे गलत तत्व लोगों को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत फर्जी जानकारी परोस कर निर्माण एवं विकास कार्यों को प्रभावित कर रहे है। ज्ञातव्य है कि सरगुजा संभाग आदिवासी बहुल संभाग है। जहां पर डी के सोनी अधिवक्ता द्वारा कानून एवं आरटीआई अधिनियम में दिए गए प्रावधानों का दुरूपयोग कर जिले के कुछ विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में संभागीय ठेकेदार के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कलेक्टर सरगुजा को लिखित शिकायत देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ ठेकेदारों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना देकर अवैध वूसली का आरोप लगाया है।

संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कलेक्टर सरगुजा को लिखित शिकायत में कहा है कि अधिवक्ता आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने अंबिकापुर रिंग रोड के ठेकेदार से अवैध राशि की मांग की गई व अवैध वसूली में सफल नहीं होने पर सूचना  के अधिकार का दुरुपयोग कर रिंग रोड के दस्तावेज सी जी आर डी  सी से प्राप्त कर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर धारा 156( 3) का दुरुपयोग करते हुए झूठे तथ्य बनाकर परिवाद दायर किया  व एक पक्षीय आदेश प्राप्त कर लिया ।जिसके खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण पर स्टे हेतु  विचाराधीन है ।साथ ही संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कलेक्टर से आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी द्वारा अवैध वसूली से  अंबिकापुर ,मैनपाट, बिलासपुर ,एवं रायपुर में  अर्जित करोड़ों की संपत्ति की जांच कराते हुए ठोस कार्यवाही करने की मांग की गई है

No comments