Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बड़ी खबर: भाजपा के वरिष्ठ नेता का आकस्मिक निधन… CM समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि…

उत्तराखंड:  भाजपा के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक हरबंस कपूर का आकस्मिक निधन हो गया। उनका दोपहर बाद लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार ...

यह भी पढ़ें :-



उत्तराखंड: 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक हरबंस कपूर का आकस्मिक निधन हो गया। उनका दोपहर बाद लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वे पूरी तरह स्वस्थ थे और पार्टी की तमाम बैठक और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय थे। रविवार को भी उन्होंने विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग किया। रात को वे भोजन करने के बाद अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर सो गए थे। सुबह जब उन्हें चाय पीने के लिए उठाया गया तो वे नहीं उठे। वे अभी 75 वर्ष के थे।

उनके निधन से भाजपा समेत क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर है। वहीं, दून में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हरबंस कपूर के निधन पर राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका अचानक इस तरह से चले जाने से हर कोई सदमे में है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर दुख जताया। 

कहा, मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन से दुखी हूं। मृदुभाषी कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। उन्होंने कपूर के आवास पर पहुंच स्वजन को सांत्वना दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

No comments