Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लगने से , छह लोगों की हुई मौत

  मुंबई / रायपुर।  दक्षिण मुंबई के ताड़देव क्षेत्र स्थित 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में शनिवार सुबह आग लग गई। इमारत की 15वीं मंजिल पर लगी आग (ग...

यह भी पढ़ें :-


 मुंबई/रायपुर। दक्षिण मुंबई के ताड़देव क्षेत्र स्थित 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में शनिवार सुबह आग लग गई। इमारत की 15वीं मंजिल पर लगी आग (ग्रेड-3) में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में 29 लोग घायल हुए जिनमें पांच की हालत गंभीर है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। दमकल विभाग की जांच में पता चला, बिल्डिंग में लगी अग्नि शामक प्रणाली काम नहीं कर रही थी। तीसरे ग्रेड की आग भयानक मानी जाती है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता घोषित की गई है। महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को पांच लाख रुपए की मदद देगी। आग 15वें फ्लोर पर लगी थी. जो ऊपर की मंजिलों की तरफ बढ़ी। डीसीपी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान 19वीं मंजिल पर हुआ है।

No comments